छत्तीसगढ़

चुनाव में मुर्दे भी डाल रहे वोट! मृत व्यक्ति के नाम पर हुआ फर्जी मतदान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान कई जगहों से EVM खराबी की खबरें सामने आईं, लेकिन सबसे चौंकाने वाला मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से सामने आया, जहां एक मृत व्यक्ति के नाम पर वोट डाले जाने का आरोप लगा है।

इस घटना ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला गौरेला के मिश्री देवी माध्यमिक स्कूल के वार्ड नंबर 02 का है। यहां मतदान के दौरान 23 वर्षीय आकाश साठे, जो कुछ समय पहले ही दुनिया छोड़ चुका था, उसके नाम पर किसी ने वोट डाल दिया। कांग्रेस ने इसे गंभीर गड़बड़ी बताते हुए पीठासीन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस पार्टी के पार्षद प्रत्याशी नीरज साहू ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। मृत व्यक्ति के नाम पर वोट डाला गया है, जिसकी शिकायत मैंने रिटर्निंग ऑफिसर से की है। उन्होंने बताया कि मामले में अधिकारियों का कहना है कि हम इस पर जांच करते हैं। गड़बड़ी को जांच करने के बाद फिर जवाब दिया जाएगा। फिलहाल यह एक अकेला मामला सामने आया है।

See also  पुलिसकर्मियों की कॉलर पकड़कर फाड़ी वर्दी:बदमाशों ने पुलिस गाड़ी पर किया पथराव, जन्माष्टमी पर DJ बंद कराने को लेकर बवाल

Related Articles

Leave a Reply