छत्तीसगढ़बिलासपुर

गए थे जल चढ़ाने, खरीद लाए कई हथियार : बाबा धाम देवघर से लौट रहे दो लोगों के पास मिले तलवार-चाकू और कई खतरनाक हथियार

 बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले बिलासपुर शहर और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। बाबा धाम (देवघर) से पूजा-अर्चना और जल चढ़ाकर लौट रहे यात्रियों के पास से पुलिस ने कई खतरनाक धारदार हथियार बरामद किए हैं। ये हथियार बाबा धाम (देवघर) से लाकर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से इस्तेमाल किए जाने थे।

जांच के दौरान ट्रेन की बोगियों में यात्रियों और उनके सामान की बारीकी से तलाशी ली जा रही थी। तभी संदिग्ध दिखे व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके बैग से तलवार, चाकू और अन्य खतरनाक धारदार हथियार बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि, आरोपियों बाबा धाम (देवघर) से दर्शन कर वापस लौट रहे थे और वहीं से यह हथियार खरीदकर लाए थे। 

See also  छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा, नकल रोकने के लिए ये टीम करेंगी निगरानी, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
Bilaspur

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, इन हथियारों को स्थानीय क्षेत्र में किसी आपराधिक गतिविधि या वारदात को अंजाम देने के मकसद से लाया गया था। पुलिस अब आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है ताकि उनकी मंशा और किसी आपराधिक नेटवर्क से जुड़ाव का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply