छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने दहशत का खेल खेला है. उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया. कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की हत्या घर से कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार से निर्ममता से कर दी गई. इस वारदात के बाद इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

बड़े भाई को भी नक्सलियों ने मारा था

बीते 24 अक्टूबर 2024 में मृतक नागा के बड़े भाई तिरुपति भंडारी को ग्राम उसूर के पास दिनदहाड़े नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा था. नक्सलियों द्वारा नागा भंडारी की हत्या किए जानें की फिलहाल पुलिस ने पुष्टि नही की है. घटना स्थल पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply