छत्तीसगढ़

राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मोबाईल एप्प के माध्यम से होगी गणना

  • सर्वेक्षण का कार्य पूरे प्रदेश में 1 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना मोबाइल एप्प के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए सर्वेक्षण का काम पूरे प्रदेश में 01 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इस हेतु चिप्स द्वारा ‘सीजीक्यूडीसी‘ (CGQDC) नाम से मोबाईल एप्प तैयार किया गया जिसे प्ले स्टोर से इंस्टाल किया जा है।

इसे भी पढ़े…. बेरोजगार सिविल इंजीनियर ने सोते हुए बच्चों का टाइल्स कटर से काटा गला, फिर पति-पत्नी ने पी लिया जहर

छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के सचिव श्री बी.सी. साहू ने बताया कि मोबाइल एप्प को इंस्टाल करने के बाद एप्प में आवेदक को पंजीयन करना होगा। पंजीयन हेतु एप्प में लॉगिन के लिए चार विकल्प दिये गये हैं। आधार कार्ड के द्वारा लॉगिन, राशन कार्ड के नंबर के आधार पर लॉगिन राशन कार्ड के मुखिया के मोबाइल नम्बर के आधार पर लॉगिन अथवा उपरोक्त में से कोई भी प्रमाण नहीं होने की दशा में आवेदक स्वयं के मोबाईल के आधार पर लॉगिन कर सकते हैं।

See also  छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

इसे भी पढ़े…. एक बार फिर ट्रेन इंजन के दो पहिए पटरी से नीचे उतरे, 2 घंटे की मशुक्कत के बाद पहियों को पटरी पर वापस चढ़ाया….जांच के आदेश

लॉगिन उपरांत एप्प में एक प्रपत्र में आवेदक से संबंधित जानकारी जिसमें नाम, पिता अथवा पति का नाम, वार्षिक आय, परिवार के सदस्यों की संख्या, वार्ड अथवा ग्राम पंचायत, जनपद, जिला आदि की जानकारी भरकर अपलोड करना होगा। आवेदक के द्वारा अपलोड की गई जानकारी संबंधित आवेदक के ग्राम पंचायत, नगर पंचायत अथवा नगरीय निकाय के वार्ड के लिए नियुक्त किए गए सुपरवाईजर के पास स्वतः फारवर्ड हो जाएगी। आवेदक के क्षेत्र में अधिकृत सुपरवाईजर के पास जैसे ही आवेदक की जानकारी प्राप्त होगी, वह उसका सत्यापन करेगा, तत्पश्चात् डाटा सर्वर में सुरक्षित रहेगा। यह डाटा राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना में सहायक होगी।

See also  वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, अवकाश पर भी मिलेगी सुविधा

इसे भी पढ़े…. जांजगीर: गिरदावरी कार्य सावधानी के साथ शीघ्र पूरा करें – कलेक्टर……जांजगीर,सरखों और कन्हाईबन्द में गिरदावरी कार्य का सघन निरीक्षण

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना के लिए छत्तीसगढ़ क्वांटीफायबल डाटा आयोग का गठन किया गया है। जिसका कार्यालय राजधानी रायपुर के पीडब्ल्यूडी चौक, सागौन बंगला परिसर कटोरा तालाब में प्रारंभ हो चुका है।

See also  छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

Related Articles

Leave a Reply