देश

रूस के कजान में 9/11 जैसा हमला, तीन इमारतों पर ड्रोन अटैक

कजान

रूस में कजान शहर में 9/11 जैसा हमला हुआ है. यहां की तीन बड़ी इमारतों में ड्रोन से हमला किया गया. रूसी मीडिया ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार बताया है. ड्रोन हमलों ने मॉस्को से लगभग 800 किलोमीटर पूर्व में स्थित कजान शहर के कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. सोशल मीडिया पर वीडियो में एक ड्रोन को एक ऊंची इमारत से टकराते हुए दिखाया गया, जिसके बाद जोरदार विस्फोट होता है.

कजान हवाई अड्डे को किया गया बंद

इस हमले के बाद कजान हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. एपीए की रिपोर्ट के अनुसार हमले के दौरान, कमलीव एवेन्यू, क्लारा जेटकिन, युकोजिंस्काया, हादी ताकतश, क्रास्नाया पॉजिसिया, और ऑरेनबर्गस्की ट्रैक्ट सड़कों पर इमारतों को निशाना बनाया गया. रिपब्लिक चीफ रुस्तम मिन्निकानोव ने कहा कि कजान में आवासीय इमारत पर हुए हमले में किसी व्यक्ति के मरने या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है.

See also  हरियाणा में इनेलो-बसपा का गठजोड़: 37 विधानसभा सीट बसपा और 53 इनेलो के हिस्से, अभय चौटाला होंगे सीएम चेहरा

यहां हाल ही में हुआ था ब्रिक्स सम्मेलन

कजान शहर में अगले दो दिनो के लिए सभी बड़े कार्यक्रम रद्द किए गए. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऐसा किया गया है. रूस के इस शहर को सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है. यहां हाल ही में ब्रिक्स सम्मेलन हुआ था. रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस हमले से एक दिन पहले कहा था कि यूक्रेन ने फिक्स्ड-विंग यूएवी का उपयोग करके रूस में आतंकी हमने का कोशिश की थी जिसे विफल कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि रूसी एयरफोर्स ने 19 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया था. रक्षा मंत्रालय के इस बयान के बाद कजान शहर पर अटैल हुआ.

बताया जा रहा है कि आठ इमारतों को निशाना बनाया गया था, लेकिन तीन बिल्डिंग में ही ब्लास्ट हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी कजान शहर पर हमले का डर बना हुआ है. कजान रूस का 8वां सबसे आबाद वाला शहर है.

See also  राम मंदिर निर्माण से सरकार के खजाने में आएंगे 400 करोड़ रुपए, चंपत राय ने बताया कैसे?

Related Articles

Leave a Reply