छत्तीसगढ़

आज छत्तीसगढ़ आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह: शनिवार को मां दंतेश्वरी की पूजा कर बस्तर दशहरा में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान शाह शुक्रवार की रात 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। जहां वे एक निजी होटल में रात्रि विश्राम करने के बाद शनिवार को सुबह 11 बजे जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। जिसके बाद दोपहर 12:10 जगदलपुर दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।

मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना करने के बाद अमित शाह विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होंगे। वहीं 12:35 बजे सिरहासार भवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बीच अमित शाह मुरीया दरबार में शामिल होंगे और डेढ़ बजे से ढाई बजे तक सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी में शामिल होंगे। फिर सवा तीन बजे जगदलपुर से रवाना होंगे। दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था BSF और पुलिस प्रशासन की देखरेख में रहेगी।

See also  करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत

वहीं छत्तीसगढ़ में पहली बार नवंबर में डीजी कांफ्रेस होगी। 28 से 30 नवंबर तक चलने वाली इस कांफ्रेंस की खास बात यह है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले 28 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कांफ्रेस के पहले दिन हिस्सा लेंगे। बताया गया है कि यह देश की 60वीं अखिल भारतीय डीजी, आईजीपी कॉन्फ्रेंस यहां होगी।

See also  स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; फर्नेस ब्लास्ट की चपेट में आया क्रेन ऑपरेटर

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
नवा रायपुर स्थित आईआईएम कैंपस में 28 से 30 नवंबर तक यह कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांफ्रेस में देशभर के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुख, नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बलों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें नक्सलवाद, पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा चुनौतियां, सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक अशांति, साइबर अपराध और सूखे नशे के खिलाफ रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

See also  अचानक चलती पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, 4 लाख रुपए नगद और दो चेक भी जलकर खाक

Related Articles

Leave a Reply