छत्तीसगढ़

घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़; बच्चे को पैसे देकर पता लगाने भेजा था, सुनसान देखकर घूसा, गिरफ्तार

रायपुर

राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश छेड़छाड़, लूटपाट, चोरी जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। बदमाश घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान नाबालिग के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवक चालाकी से घर में कौन-कौन हैं, इसका पता लगाने के लिए एक बच्चा का सहारा लिया। उसने एक बच्चा को पांच सौ रुपए देकर उसके घर भेजा। बच्चा पीड़िता को पांच सौ रुपये को देकर आरोपी युवक से बात करने को कहा, जिससे उसे भागा दिया गया। इसके बाद आरोपी युवक ने घर आकर छेड़छाड़ की।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

घर को सूनसान देख घूसा था आरोपी
प्रार्थीया नें एक अप्रैल को खरोरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी। रिपोर्ट में बताया कि 31 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे के लगभग प्रार्थीया अपने घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी संजय उर्फ संजू ढीढ़ी ने एक बच्चा को 500 रुपये देकर प्रार्थीयों के घर भेजा था। बच्चा प्रार्थीया के घर जाकर पांच सौ रुपये देते हुए संजय बात करने को कहा है बोला। प्रार्थीया ने बच्चा को घर से भगा दिया।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

छेड़छाड़ के बाद दिया धमकी
तभी आरोपी संजय पीड़िता के घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान पीड़िता जोर से चिल्लाने लगी, जिससे आरोपी प्रार्थिया के हाथ को छोड़कर भागने लगा। इस दौरान धमकी देते हुए कहा कि जहां भी देखूंगा वहां तुम्हारे साथ गलत करूंगा। इस पर पीड़िता ने खरोरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्षियों का कथन लेख किया गया है। प्रकरण में साकिन भैंसा पण्डा पारा थाना खरोरा निवासी आरोपी संजय उर्फ संजू 24 साल के खिलाफ अपराध को अंजाम देना साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply