छत्तीसगढ़बिलासपुर

बड़ी खबर : रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बता दें कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारी गांव में एक घर से देर रात अपनी मां के बगल में सो रही 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई थी.

See also  छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, जानिए कितनी मिलेगा कुशल-अकुशल श्रमिक को मासिक वेतन

मस्तूरी थाना अंतर्गत किरारी गांव के रहने वाले एक परिवार के घर से देर रात एक 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई. मामले की सूचना पर मस्तूरी पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद बच्ची की तलाश में जुटी. इस दौरान गांव के ही एक कुएं में नवजात की लाश मिली. जिसके बाद पुलिस बच्ची के शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

See also  नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पुलिस ने सास को भी किया गिरफ्तार

ऐसे गायब हुई बच्ची

बच्ची की मां ने बताया कि उसकी 3 बेटियां हैं, जिसमें से सबसे छोटी बेटी को लेकर सोए हुए थे इस दौरान रात्रि 2 से 2.30 के बीच बच्ची बिस्तर से गायब हो गई. घर में प्रवेश करने का एक दरवाजा है और छत पर भी एक दरवाजा है. घर वालों ने बताया कि सोने से पहले दोनों दरवाजों को खुद ही अंदर से बंद किया और खोला.

See also  एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply