छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में महिला थाना का शुभारंभ 31 मार्च को, साइबर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

जांजगीर-चांपा। जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा 31 मार्च 2026 को महिला थाना का शुभारंभ किया जाएगा। यह उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंजरामगोपाल गर्ग (IPS) के मुख्य आतिथ्य में सुबह 11:35 बजे किया जाएगा।

महिला थाना शुरू होने से जिले में महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में अहम मानी जा रही है।

शुभारंभ कार्यक्रम के बाद पुलिस महानिरीक्षक जांजगीर पुलिस कार्यालय में जिले के प्रेस प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

दोपहर 1:00 बजे साइबर थाना परिसर, जांजगीर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आम नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड, ठगी और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए जाएंगे।

See also  दत्तक ग्रहण केंद्र में मासूम से बेरहमी, प्रोग्राम मैनेजर ने बच्चों को जमीन पर पटक-पटककर पीटा, वीडियो वायरल

साथ ही इस अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन भी किया जाएगा।

जांजगीर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करें और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply