कोरबाछत्तीसगढ़

एक ही पेड़ पर फंदे से लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेला कछार जंगल में दो युवकों का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों युवक बालको प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे। यह आत्महत्या है या हत्या, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, जानिए कितनी मिलेगा कुशल-अकुशल श्रमिक को मासिक वेतन

जानकारी के अनुसार, आज सुबह बेलाकछार के जंगल में ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकी दो युवकों की लाश देखी। तुरंत सूचना मिलने पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतकों की पहचान अमित माथुर (28 वर्ष) और प्रमोद कंवर (27 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों युवक बेलाकछार गांव के निवासी और शादीशुदा थे।

See also  नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पुलिस ने सास को भी किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे। कल दोपहर करीब 1 बजे प्रमोद, अमित के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों घूमने जाने की बात कहकर घर से निकल गए। देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन लगातार उन्हें फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं लगा। परिजनों को लगा कि दोनों दोस्त कहीं बाहर घूमने गए होंगे। फिर गुरुवार सुबह ग्रामीणों को उनकी फांसी से लटकी लाश दिखाई दी।

See also  अग्निवीर भर्ती : आवेदन की तारीख बढ़ी, युवाओं के सहयोग के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क

पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम (PM) के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों और गांववालों के बयान भी दर्ज किए हैं। मामले की जांच आत्महत्या या हत्या दोनों एंगल से की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply