छत्तीसगढ़बिलासपुर

मामा की शादी से अचानक गायब हुई बच्ची, अगले दिन बिलासपुर रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिले में एक 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। चिचोला की रहने वाली कक्षा 8वीं की छात्रा देविका वर्मा, जो 28 मार्च की रात से लापता थी, उसका शव बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ।

See also  जांजगीर-चांपा में डबल मर्डर: पति पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, ईलाके में फैली सनसनी

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, देविका अपने परिवार के साथ 28 मार्च को खैरागढ़ के पिपरिया में अपने मामा की शादी में शामिल होने आई थी। रात करीब 10:30 बजे वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद 29 मार्च को दोपहर लगभग 12 बजे खैरागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

See also  छत्तीसगढ़ में बीयर दस रुपए महंगी : प्रीमियम ब्रांड्स की कीमत बढ़ी, गोवा का पौवा सेम रेट

इसी बीच, 29 मार्च को ही बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। शुरुआती तौर पर शव की पहचान नहीं हो सकी थी। 31 मार्च को परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वह शव देविका वर्मा का ही है। इसके बाद खैरागढ़ पुलिस परिजनों को साथ लेकर बिलासपुर पहुंची और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

See also  जांजगीर-चांपा में डबल मर्डर: पति पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, ईलाके में फैली सनसनी

देविका एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसके पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाई स्कूल में स्वीपर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उसकी माता आंगनवाड़ी में रसोइया हैं। चार बहनों में से एक देविका की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply