छत्तीसगढ़

अन्नपूर्णा वस्त्रालय की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत , पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग : भिलाई के सेक्टर-4 स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय की छत से गिरकर एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर सिन्हा के रूप में हुई है, जो पाटन का निवासी और इसी दुकान में कर्मचारी था। युवक तीसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कांकेर में सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक को गिरते और फिर लोगों द्वारा उठाते हुए देखा जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक गलती से गिरा था या किसी झगड़े या मारपीट के बाद उसे गिराया गया या उसने आत्महत्या की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

See also  डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी सुविधा, 23 से 28 मार्च तक चलेगी नवरात्रि स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर होगा ठहराव

Related Articles

Leave a Reply