छत्तीसगढ़

बंजारीन घाट के पास 3 ट्रकों में भीषण टक्कर 2 की मौत,2 घायल,सड़क में लगा लंबा जाम

गीदम ।जगदलपुर से गीदम के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में बागमुंडी पनेडा के पास तीन ट्रकों में हुई जबरदस्त टक्कर में दो व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक गीदम से जगदलपुर की ओर जा रहा था वही दूसरा ट्रक जगदलपुर से गीदम की ओर आ रहा था इस दौरान अनियंत्रित गति और मोड़ होने के कारण दोनो ट्रको में जबरजस्त टक्कर हो गई।

जिससे इसके पीछे आ रही एक और ट्रक अनियंत्रित होकर इन ट्रकों से भिड़ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ट्रक मार्ग पर ही पलट गया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई वही एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद राष्ट्रीय मार्ग राजमार्ग में दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

See also  1987 में बस्तर आए थे नाना पाटेकर, शूटिंग से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज तक जुड़ी हैं खास यादें

घटना की सूचना मिलते ही गीदम थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा, जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम पहुंचाया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस इस मार्ग को बहाल करने कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply