छत्तीसगढ़

अन्नपूर्णा वस्त्रालय की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत , पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग : भिलाई के सेक्टर-4 स्थित अन्नपूर्णा वस्त्रालय की छत से गिरकर एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर सिन्हा के रूप में हुई है, जो पाटन का निवासी और इसी दुकान में कर्मचारी था। युवक तीसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक को गिरते और फिर लोगों द्वारा उठाते हुए देखा जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक गलती से गिरा था या किसी झगड़े या मारपीट के बाद उसे गिराया गया या उसने आत्महत्या की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ में 5वीं पास के लिए सरकारी नौकरी:2215 पदों पर निकली होमगार्ड्स की भर्ती; 10 अगस्त तक भरे जाएंगे फॉर्म

Related Articles

Leave a Reply