छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में बाढ़ जैसे हालात:तीन दिन से जारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, कई मार्ग बाधित

जांजगीर-चांपा। जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने स्थिति चिंताजनक कर दी है। महानदी, हसदेव, शिवनाथ, लीलागर और कोथारी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

रिंगनी, बम्हनीडीह और खोखरा क्षेत्र के नालों में आए उफान से कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। रिंगनी-कुकदा मार्ग का पुल जलमग्न होने से यातायात पूरी तरह रुक गया है। बाराद्वार के पास चंद्रनाला खतरे के निशान तक पहुंच गया है। खेतों में भरे पानी से फसलों के नुकसान की आशंका है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

प्रशासन ने एसडीआरएफ टीमों को अलर्ट कर दिया है। निचले इलाकों में लोगों को मुनादी के जरिए सतर्क किया जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जांजगीर, अकलतरा, बम्हनीडीह और पामगढ में पंचायत स्तर पर निगरानी समितियां सक्रिय हैं।

स्वास्थ्य विभाग को जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए तैयार रखा गया है। जनस्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस बांट रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि आपातकालीन नंबरों पर संपर्क नहीं हो पा रहा है।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

Related Articles

Leave a Reply