छत्तीसगढ़

खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

महासमुंद। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल खल्लारी मंदिर में आज सुबह हुई रोपवे दुर्घटना में 16 लोग घायल हो गए, जबकि राजधानी रायपुर के राजा तालाब इलाके की 28 वर्षीय महिला आयुषी की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कलेक्टर विनय लंगेह ने घटना की बारीकी से जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों की जानकारी भी जारी की गई है।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली लगभग 20 फीट नीचे गिर गई और चट्टान से टकराई। हादसा सुबह 11:00 बजे हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी एसडीएम नमिता मार्कोले, तहसीलदार नितिन ठाकुर सहित पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बागबाहरा में भर्ती करवाया गया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा, “घायलों का उपचार हमारी प्राथमिकता है। घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। वर्तमान में घायलों के उपचार, समुचित देखभाल और आवश्यक सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।”

घायल लोगों की सूची

एसडीएम नमिता मार्कोले के अनुसार घायलों में शामिल हैं:

  • महासमुंद: गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, अंशुका स्वामी
  • टिकरापारा, रायपुर: हेमलाल नागेश्वर, रतन नागेश्वर, हेमिन, हुलसी, पूर्वी, टिया, अमलेश
  • दलदल सिवनी, रायपुर: टोमेश्वरी साहू, कुमेश साहू, हर्ष साहू
  • राजा तालाब, रायपुर: ऋषभ धावरे, छ्यांश, मनस्वी
  • मृतक: आयुषी (राजा तालाब, रायपुर)
See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

जिला प्रशासन ने स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं और सभी घायलों को बेहतरीन उपचार और आवश्यक सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

Related Articles

Leave a Reply