छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

बालोद। जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। रविवार की काली रात भंवरमरा के पास एक छठी कार्यक्रम की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ग्रामीणों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग एक छठी कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। भंवरमरा के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सीधे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

See also  खेतों में करंट लगाने वाले आरोपी को 10 साल की सजा, 5000 रुपए का जुर्माना, खेलते हुए मासूम की हुई थी मौत

2 की मौत, मासूम भी घायल

इस दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, इस भीषण दुर्घटना में 18 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। 2 मासूम बच्चे भी इस हादसे का शिकार हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं।

See also  प्रेम विवाह की सजा मौत! पिता-चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा लाया गया। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है।

मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच में जुट गई है।

See also  स्कूल में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, जांच के बाद DEO की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज

Related Articles

Leave a Reply