छत्तीसगढ़

खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

रायपुर. राजधानी रायपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. घर में निर्माणाधीन पानी टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई. घटना से परिजनों में मातम पसर गया है. घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, अमलीडीही स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में पानी टंकी का निर्माण जारी था. रविवार को बच्चे की मां काम पर गई थी. दादी के साथ घर में खेलने के दौरान मासूम इराज साहू (उम्र लगभग डेढ़ साल) निर्माणधीन पानी टंकी के पास पहुंच गया. इसी दौरान वह उसमें गिर गया. जब बच्चा नहीं नजर आया तो परिजनों ने उसे ढूढंने की कोशिश की. कुछ देर बाद बच्चे को पानी की टंकी में डूबा हुआ पाया.

See also  छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी होगी तेज, अब तक 57 ‘क्विट इंडिया’ नोटिस जारी

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजनों ने बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शुरूआती जांच में हादसा लापरवाही के चलते होना सामने आ रहा है.

See also  आरटीई एडमिशन पर हाईकोर्ट सख्त, 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं आने पर जताई नाराजगी, सरकार से मांगा पूरा ब्यौरा

Related Articles

Leave a Reply