छत्तीसगढ़

कलयुगी पिता ने जवान बेटे को उतारा मौत के घाट , पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद : महासमुंद जिले के बसना थानाक्षेत्र में पिता ने आपसी विवाद में अपने बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची बसना पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पररापाट के धरमदास मानिकपुरी का अपने पुत्र से बीती रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने कुल्हाड़ी से अपने ही पुत्र पर वार कर दिया, जिससे पुत्र कमलदास मानिकपुरी (19 वर्ष) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

पुलिस ने आरोपी पिता धरमदास मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नशे की लत विवाद का कारण बना।

See also  आत्मानंद स्कूल के टीचर से 48 लाख की ठगी:पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया, 3 गुना प्रॉफिट दिखाकर पैसे निकलवाए

Related Articles

Leave a Reply