छत्तीसगढ़

ACB का एक्शन: खैरागढ़ में पटवारी को किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

खैरागढ़। एसीबी की टीम ने बुधवार को खैरागढ़ क्षेत्र के हल्का 42 और 43 के पटवारी धर्मेंद्र काण्डे को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, किसान भागवत और लक्ष्मण देहरे से जमीन का सीमांकन करने की फौती उठाने के लिए पटवारी काण्डे ने 10 हजार रुपये की माँग की थी। इसकी शिकायत किसानों ने एसीबी से की थी। जिसका सौदा 9 हजार रुपए में तय हुआ था। किसान बुधवार को राशि लेकर पटवारी के न्यायालय के सामने स्थित कार्यालय पहुँचे थे। किसानों ने सुबह ही पटवारी को रिश्वत की राशि दे दी, लेकिन एसीबी की टीम मौके पर नही पहुँच पाई।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

हाथ धुलने पर निकला रंग
बताया जा रहा है कि, रिश्वत की राशि लेकर पटवारी काण्डे जिला कार्यालय में आयोजित राजस्व विभाग की बैठक में पहुँच गया। बैठक के दौरान ही एसीबी की टीम कलेक्टर कार्यालय पहुंची और पटवारी को गिरफ्तार कर उसके कार्यालय ले गया। जहां पटवारी के लिए नोट जब्त कर उनके हाथ धुलाई और रिश्वत के नोटों में लगे रंग निकलने लगे। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में पटवारी धर्मेंद्र काण्डे को गिरफ्तार किया गया।

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply