छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस ने मोबाइल पर अश्लील गाली-गलौच और धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा पुलिस ने मोबाइल फोन के माध्यम से अश्लील गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी धनंजय सिंह (37 वर्ष) निवासी रसौटा, थाना बलौदा को गिरफ्तार किया है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जितेंद्रपति त्रिपाठी, JSW तरौद के कर्मचारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी धनंजय सिंह ने दिनांक 05/09/25 को मोबाइल कॉल कर नौकरी मांगने लगा। प्रार्थी द्वारा बताया गया कि रिक्ति होने पर ही नौकरी दी जाएगी। इससे नाराज होकर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए धमकी दी कि यदि नौकरी नहीं दी गई तो जान से मार देगा और प्लांट में आकर प्रताड़ित करेगा।

See also  भीषण गर्मी और तपती धूप से मिलेंगी राहत, अगले 5 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

रिपोर्ट के आधार पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 427/25, धारा 296, 351(2), 308(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी द्वारा गाली-गलौच और धमकी देना पाया गया। आरोपी के मोबाइल सिम को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और उनकी टीम की त्वरित और सराहनीय कार्यवाही से यह मामला शीघ्र सुलझाया गया।

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

Related Articles

Leave a Reply