छत्तीसगढ़

सचिन पायलट के सामने आपस में भिड़े कांग्रेस जिला अध्यक्ष व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष

धमतरी : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं एआइसीसी (AICC) महासचिव सचिन पायलट बुधवार को धमतरी के अपने पहले दौरे पर पहुंचे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। युवा कांग्रेस और एनएसयूआइ (NSUI) कार्यकर्ताओं ने अर्जुनी चौक पर उनका अभिनंदन किया, जिसके बाद वे बाइक रैली के माध्यम से राजीव भवन पहुंचे।

कार्यक्रम के समापन पर सचिन पायलट को पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र अजमानी ने नगरीय निकाय चुनाव में महापौर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा सौंपा। इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना और देवेंद्र अजमानी के बीच तीखी बहस हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

See also  दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत, दो-दो बार पुलिस बैरिकेड तोड़ भागा ट्रक चालक, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित

राजीव भवन में बैठक के बाद सचिन पायलट निकल रहे थे, तभी पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र अजमानी ने उनसे नगरीय निकाय चुनाव में महापौर टिकट बेचने के बारे में पूछा और अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। इसके बाद अजमानी और वर्तमान जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के बीच बहस हो गई। इस मामले को किसी तरह पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर और जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर ने शांत कराया। इसके कुछ ही घंटों बाद जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने निष्कासन आदेश जारी कर दिया।

See also  76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का हुआ खुलासा, ट्रेड लिंक का संचालक आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

आदेश में कहा गया है कि देवेंद्र अजमानी को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन धमतरी में संविधान दिवस कार्यक्रम के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी सचिन पायलट एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यव्हार करने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

पायलट बोले-एसआइआर लोकतंत्र में शुद्धिकरण की प्रक्रिया

सचिन पायलट के राजीव भवन पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ महतारी, महात्मा गांधी और बाबा आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वागत भाषण में शरद लोहाना ने जिले में हुए एसआइआर (SIR) कार्यों की जानकारी दी। पायलट ने कहा कि एसआइआर लोकतंत्र में शुद्धिकरण की प्रक्रिया है, जो जल्दबाजी में की जा रही है।

See also  पीएम किसान सम्मान योजना : एक जिले से 1750 किसानों के नाम हटे, 11 हजार अब भी संदिग्ध

प्रक्रिया को जटिल बना के लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को याद किया और कहा कि संविधान की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply