छत्तीसगढ़रायपुर

VIP रोड हाईप्रोफाइल हादसा मामला : 3 घायल युवकों में से एक की हुई मौत, उज्बेकिस्तानी युवती के साथ वकील ने कार से मारी थी टक्कर

रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP रोड पर बीते 5 फरवरी को हुए हाईप्रोफाइल सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है. मृतक अरुण विश्वकर्मा (25 वर्ष) का इलाज लोधीपुरा चौक स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां आज उसने दम तोड़ दिया. हादसे में अन्य घायल ललित चंदेल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि नीलकमल साहू की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. वहीं इस मामले में आरोपी उज्बेकिस्तानी युवती नोदिरा ताशकंद (29 वर्ष) और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य (39 वर्ष) 10 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर हैं. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षक नहीं संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी, BEO की नियुक्ति का आदेश रद्द

बता दें कि 5 फरवरी की आधी रात को वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. कार पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था, जिसमें एक युवक और एक विदेशी युवती सवार थे. हादसे के बाद युवती ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि युवती उज्बेकिस्तान से 30 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी.

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

नशे में धुत्त युवती को कार में गोद में बैठाने वाला व्यक्ति डीआरआई के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य था, जो खुद भी नशे में था. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है.

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

Related Articles

Leave a Reply