छत्तीसगढ़बिलासपुर

तहसीलदार ने छात्राओं को जेल भेजने की दी धमकी, सड़क पर कर रही थी प्रदर्शन

बिलासपुर। बिलासपुर में पचपेड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल और हॉस्टल की समस्याओं को लेकर छात्राओं ने सोमवार को मस्तूरी-पचपेड़ी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान समझाइश देने पहुंचीं तहसीलदार माया अंचल लहरे ने छात्राओं को धमकी दे दी कि- एक बार लिखकर दूंगी तो सभी जेल चली जाओगी।

दरअसल छात्राएं ने शिक्षक और मैडम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सड़क पर बैठी थीं। महज आधे घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद चक्काजाम खत्म हो गया। छात्राएं नारेबाजी करती हुईं सड़क पर बैठ गई। जिसके बाद मस्तूरी-पचपेड़ी मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को समझाइश देने का प्रयास किया। लेकिन वो अव्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग पर अड़ी रहीं।

See also  यात्रियों की सुरक्षा होगी हाईटेक : ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, होगी ड्राइवर की पहचान

छात्राओं ने बताया कि, हॉस्टल में साफ-सफाई और खाने की समस्या है। जिसे दूर करने की बात करने पर मैडम मनमानी करती हैं। स्कूल में पढ़ाई ठीक से नहीं हो रही है। शिक्षकों के आने-जाने का कोई समय तय नहीं है। जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। हॉस्टल में शासन से मिलने वाली सुविधाओं पर भी मैडम ध्यान नहीं देती हैं

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शिक्षक नहीं संभालेंगे प्रशासनिक जिम्मेदारी, BEO की नियुक्ति का आदेश रद्द

Related Articles

Leave a Reply