छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण:सरपंच-सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप; कहा- कार्रवाई की जगह कर दिया ट्रांसफर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ ग्रामवासियों ने मोर्चा खोल दिया। खोखसा ग्राम पंचायत के ग्रामीण कचहरी चौक में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भ्रष्टाचार की जानकारी के बावजूद सरपंच-सचिव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सड़क निर्माण में किया भ्रष्टाचार

ग्राम पंचायत खोखसा में बंधवा तालाब से मुक्तिधाम तक 300 मीटर की सीसी रोड बननी थी। सरपंच-सचिव ने केवल 270 मीटर तक सीसी रोड निर्माण किया और 300 मीटर तक निर्माण का पैसा निकाला है।

See also  बेलाहीघाट पुल पर बड़ा हादसा : नीचे लटक गया ट्रैक्टर का इंजन, चालक ने कूदकर बचाई जान

जांच के दौरान मिली थी अनियमितता

वहीं बोर खनन के लिए साल 2021-22 में 14वें वित्त से 1.80 लाख और 15 वित्त से 1.80 लाख रुपए की राशि आहरण की गई थी। कलेक्टर आकाश छिकारा से मामले की शिकायत के बाद जांच दल का गठन कर जांच कराया गया था। तहसीलदार की 5 सदस्यों की टीम ने जांच के दौरान अनियमितता पाई थी।

See also  जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल : नाती ने बीच सड़क चाकू मारकर दादा की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

कार्रवाई के बजाए ट्रांसफर कर दिया

ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन ने सचिव का ट्रांसफर कर दिया गया है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से बार-बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। सरपंच सचिव के खिलाफ FIR दर्ज कराए जाने की मांग की गई, लेकिन अधिकारियों ने सचिव को निलंबित करने के बजाए दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया।

See also  NHM कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी

भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

निराश होकर ग्रामीण जांजगीर के कचहरी चौक में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक सरपंच और सचिव के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply