छत्तीसगढ़

रेत से भरे हाइवा ने दो युवकों को रौंदा, नेशनल हाइवे पर बिखर गए शरीर के चिथड़े…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महासमुंद जाने वाले मुख्य मार्ग पर हाइवा की ठोकर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि, एक तेज रफ्तार रेत से भरे हाईवा ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी। टक्कर ऐसी हालत में हुई कि, बाइक सवार दोनों लोग हाइवा के नीचे आ गए और मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर वहां से भाग निकला।

See also  जांजगीर-चांपा में हीटवेव अलर्ट, तेज गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी
Hiva crushed two bike riders

दोनो शव पीएम के लिए भेजे गए
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित में लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य किया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हाइवा की गति काफी तेज थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। 

See also  रफ्तार का कहर… मोहला-मानपुर में कार पलटी, 10 घायल, बिलासपुर में कार और ऑटो की टक्कर में महिला की मौत

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी जांच की जा रही है ताकि हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

See also  50 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने महिला समेत 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी पुलिस द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि, रेत से भरा हाइवा लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिसके कारण यह गंभीर दुर्घटना हुई।

Related Articles

Leave a Reply