छत्तीसगढ़

बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे 24 लोगों की हुई पहचान, अब तक 39 लोग पकड़े गए

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस बिना वैध दस्तावेज के रहने वाले लोगों के ऊपर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच फिर पुलिस ने अवैध रूप से निवास कर रहे 24 लोगों की पहचान की है। ये सभी लोगों बिना किसी वैध दस्तावेज के होटलों और ढाबों में रह रहे थे। वहीं अब तक 39 लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को कवर्धा में 13 और चिल्फी में 2 संदिग्ध मिले थे। 

See also  चांपा पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, महिला आरोपी के पास से लाखों का गांजा जब्त

दरअसल, कवर्धा पुलिस अवैध प्रवासियों पर लगाम लगाने पुलिस का सघन अभियान चला रही है। इसी बीच आज फिर 24 लोगों की पहचान की गई है। जो बिना वैध दस्तावेज में होटल ढाबों में रह रहे थे। इन सभी लोगों पर पुलिस ने BNSS की धारा 128 के तहत कार्रवाई की है। साथ ही इस दौरान पुलिस ने  होटल, ढाबा संचालकों को भी चेतावनी दी है।वहीं बिना दस्तावेज के रहने वाले पर कार्रवाई जारी है।

See also  आकाशीय बिजली का कहर: खपरैल वाले घर में लगी आग, खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत

Related Articles

Leave a Reply