देश

पति ने पत्नी समेत दो बच्चों को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट…..पत्नी पर ये आरोप की पुलिस भी हैरान….

उत्तरप्रदेश

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाने के गांव भलुही में अवैध संबंध के शक में पत्नी और दो मासूम बेटों की युवक ने गला काटकर सोते समय हत्या कर दी। सोमवार की रात घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से पांच किमी पैदल चलकर थाने पहुंचा और जुर्म कुबूल किया। यह देखकर कुछ देर के लिए थाने में मौजूद पुलिस कर्मी भी असहज हो पुलिस को बताया कि पत्नी ने मुझे इंजेक्शन देकर नपुंसक बना द‍िया। छोटा बेटा मेरी संतान नहीं है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है।34 वर्षीय राजेश गुप्ता सिलाई का कार्य करता है। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व 30 वर्षीय निक्की से हुई थी। उसके दो पुत्र सात वर्षीय शिवम व तीन वर्षीय आयुष थे। रात को घर पर चिकन ले गया और खुद बनाया। सभी खाकर सो गए तो रात लगभग 12 बजे घटना को अंजाम दिया। पुलिस घर में घुसी तो पत्नी कमरे में जमीन पर व बच्चे बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। तीनों का धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी।

See also  तेज रफ्तार अनियंत्रित वेन ने ली युवती की जान, घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित, नशे में धुत दोनों आरोपी फरार

Related Articles

Leave a Reply