छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बीयर बाटल से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

जांजगीर-चांपा। पुरानी रंजिश को लेकर बीयर बॉटल को फोड़कर प्राणघातक हमला करने वाले 02 आरोपी को मुलमुला ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 296, 351(3),115(2), 3(5), 109 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


मामले का विवरण इस प्रकार है कि आहत अजय चौहान को ग्राम नरियरा के शराब दुकान के पास सोनू यादव एवं अजय निर्मलकर के द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर एंव आरोपियों द्वारा शराब पीलाने की बात कहते हुए आहत को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये उसे हाथ मुक्का एवं बियर की बॉटल से हमला करते हुए, मारपीट कर चोट पहुंचाया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध दिनांक 13.06.25 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  सीमेंट प्लांट परिसर में आम तोड़ने गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने बार-बार पटका, हालत गंभीर, FIR दर्ज

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विवेचना दौरान आरोपी सोनू यादव एवं अजय निर्मलकर दोनो निवासी नरियरा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बियर बॉटल को फोड़कर आहत अजय चौहान को हत्या करने की नियत से उसके सीना में प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया है जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  गरीबों की रोजी पर वार! मोटर जब्ती के बाद सड़क पर नाविक, 20% वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply