छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप सें घायल

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोसला से जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार रात करीब 8 बजे पुराने जमीन और संपत्ति विवाद को लेकर एक दंपती पर उसके ही रिश्तेदार ने लाठी और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत होने की जानकारी है, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है और बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कोसला के छोटे भाटा निवासी पुन्नी राम साहू, पिता हीरालाल, मूल रूप से सलखन का रहने वाला था और अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसका जनक राम के साथ जमीन और संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।

See also  मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा फैसला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सीधे खातों में मिलेगी साड़ी खरीदी की राशि

शनिवार रात विवाद ने उस वक्त खूनी रूप ले लिया, जब जनक राम ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दंपती पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना पामगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया।

वहीं, ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे जनक राम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, जनक राम ने पूछताछ में वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि दो अन्य लोग भी हमले में शामिल थे, जो फिलहाल फरार हैं।

See also  पेंड्रा में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर:सड़कों पर जलभराव की स्थिति, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया

पामगढ़ पुलिस ने जनक राम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले की वास्तविक वजह तथा घटना में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply