छत्तीसगढ़

जिस किराना दुकान पर सामान लेने जाती थी पत्नी, उसी के बेटे संग भागी तो पति ने दे दी जान

बिलासपुर: जिले के तखतपुर क्षेत्र के बेलपान में रहने वाले ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब में मिले सुसाइड नोट में भाजपा नेता के बेटे द्वारा पत्नी को भगाकर ले जाने की बात लिखी थी। सुसाइड नोट के आधार पर स्वजन ने भाजपा नेता के बेटे और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे।

स्वजन ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तखतपुर क्षेत्र के बेलपान में रहने वाले देवनाथ मरकाम ने बताया कि वह दिव्यांग होने के कारण गांव में टेलरिंग करके गुजर बसर करता है। उनका छोटा भाई देवलाल मरकाम (52) गांव में रोजी मजदूरी करता था। उसकी लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

इसमें लिखा था कि उसकी पत्नी अनिता मरकाम का गांव में ही किराना दुकान चलाने वाले दद्दू कौशिक से प्रेम संबंध था। उसने अपनी पत्नी और किराना दुकान संचालक को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाइश दी। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी अनिता को लेकर दद्दू भगा ले गया। इसकी जानकारी होने पर देवलाल मरकाम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इधर आरोपित पर कार्रवाई नहीं होने के कारण स्वजन आक्रोशित हो गए। गांव के लोगों के साथ स्वजन एसपी कार्यालय पहुंचे। स्वजन ने आरोपित दद्दू कौशिक और अनिता मरकाम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस पर लापरवाही के लग रहे आरोप

एसपी कार्यालय पहुंचे स्वजन ने आरोप लगाया कि महिला के गायब होने की जानकारी होने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसान ने जब आत्महत्या कर ली तब भी पुलिस जुर्म दर्ज करने टालमटोल कर रही है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस पर मामले में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply