छत्तीसगढ़

छात्राओं के साथ भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस करने वाला प्राचार्य निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

बलरामपुर। वाड्रफनगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील भोजपुरी गानों पर डांस करने वाले प्राचार्य पर सख्त कार्रवाई की गई है. इस शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

यह मामला वैलेंटाइन्स डे के दिन आयोजित कक्षा 12वीं की छात्राओं के विदाई समारोह का है, जहां प्राचार्य समेत अन्य शिक्षक अश्लील भोजपुरी गानों पर डांस करते नजर आए. इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो काफी वायरल हुआ है.

वीडियो के वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय पहुंचकर जांच शुरू की. जांच में प्राचार्य की संलिप्तता साबित होने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई.

See also  छत्तीसगढ़ में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, 300 से अधिक सूअरों की मौत, मांस नहीं खाने की सलाह

Related Articles

Leave a Reply