छत्तीसगढ़

महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकराई, दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

कोंडागांव. प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को 108 की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. यह हादसा नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुआ.

See also  बेसहारा चेहरों को मिला सहारा, नगर निगम की नई पहल, अब सम्मान के साथ जिएंगे बुजुर्ग और जरूरतमंद

जानकारी के मुताबिक, एक्सयूवी में 6 लोग सवार होकर बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे थे. इस दौरान केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा कि सभी एक ही परिवार के हैं और बेंगलुरू के रहने वाले हैं.

See also  रायपुर गोलीकांड: शादी में खुलेआम गोलियां चलाना पड़ा भारी, भाजपा नेत्री के पति पर FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply