छत्तीसगढ़

मोहन ढाबा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रायपुर. गर्मी बढ़ते ही आग लगने की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को अभनपुर में मोहन ढाबा के पास एक चलती एसयूवी में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते कार में भीषण आग लगी और वह जलकर स्वाहा हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.

See also  खेतों में भीषण आग : 10-15 एकड़ गेहूं-सरसों की खड़ी फसल जलकर खाक, किसानों को भारी नुकसान

जानकारी के मुताबिक, अभनपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास चलती कार से धुंआ निकलने लगा. कार में दो युवक सवार थे, उन्होने कार को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई. कार में आग लगने के बाद धमाके भी हो रहे थे. अबततक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है.

See also  1 अप्रैल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा : गांव-गांव में लगाए जाएंगे शिविर, समस्याओं का तुरंत होगा समाधान 

गर्मी में कार को आग से बचाने के लिए जरूरी उपाय

गर्मी में कार को फायर-प्रूफ रखने के लिए आपको समय-समय पर रेगुलर चेकअप करवाएं – वायरिंग, बैटरी, और कूलिंग सिस्टम को टॉप शेप में रखें ताकि शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग से बच सकें. कार के टायरों के प्रेशर की नियमित करें जांच करानी चाहिए. ओवरलोडिंग से बचें, टायर अलाइनमेंट पर रखे ध्यान, टायर के वॉल्व चेक करते रहें, टायर में नाइट्रोजन डालें.

See also  जांजगीर-चांपा में महिला थाना का शुभारंभ 31 मार्च को, साइबर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

Related Articles

Leave a Reply