छत्तीसगढ़

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

भिलाई

भिलाई कैंप दो इलाके के 6 दोस्त पिकनिक से लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इसमें से एक की मौत हो गई है, वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल आकाश के भाई कैलाश ने बताया कि कैंप दो शारदा पारा निवासी नीरज बर्नवाल (23 साल), आकाश कुमार चौधरी (23 साल), विनोद कुमार (22 साल), विश्वकर्मा गोड़ (24 साल), भागवत कुमार (23 साल) और पवन कुमार मांझी (24 साल) 15 अगस्त की सुबह 10 बजे गरियाबंद पिकनिक मनाने गए थे। वह लोग आकाश की कार से पिकनिक गए थे।

See also  रायगढ़ स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मची अफरा तफरी

इस दौरान उन्होंने झरने के नीचे नहाया। वहां आजादी का तिरंगा लहराया। पिकनिक मनाने के बाद सभी लोग कार शाम 5.30 बजे लौट रहे थे। पाटन अभनपुर रोड में अचानक कार डिसबैलेंस हो गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसमें सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिसमें इलाज के दौरान नीरज बर्नवाल (23 साल) की मौत हो गई। अभनपुर पुलिस सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

See also  दर्दनाक हादसा : विंडो एसी ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

सड़क दुर्घटना का शिकार हुए नीरज बर्नवाल की आरोग्य सेतु हॉस्पिटल रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं विनोद के बाएं हाथ की हड़्डी टूटी है। विश्वकर्मा के जांघ की हड्डी टूटी है। भागवत के सिर में अंदरूरी चोट आई है। आकाश कुमार चौधरी आईसीयू में है। सभी दोस्तों का उपचार चल रहा है। इसमें आकाश और भागवत की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन व उनके अन्य दोस्त सभी के जल्द ठीक होने की ईश्वर से कामना कर रहे हैं।

See also  स्कूल में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, जांच के बाद DEO की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज

Related Articles

Leave a Reply