छत्तीसगढ़

रपटा पार करने के दौरान बाइक सहित नदी में बह गया युवक

धमतरी। जिले के नगरी ब्लॉक अंतर्गत बेंद्राचुआ नाले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से नाला पार कर रहा था। तेज बहाव के कारण बाइक सहित युवक पानी में बह गया।स्थानीय ग्रामीणों ने घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  GST 2.0 का उल्टा असर: छत्तीसगढ़ को 1500 करोड़ का नुकसान! जानिए क्यों बढ़ा राजस्व दबाव

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा युवक की तलाश शुरू की गई।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के चलते क्षेत्र के अधिकांश नाले-नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे समय में नाला-नदियों को पार करने की कोशिश न करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

See also  छग में बर्ड फ्लू का कोहराम: जिले की सीमाएं सील, चिकन-अंडों की बिक्री और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध

Related Articles

Leave a Reply