छत्तीसगढ़

पसंद की लड़की से शादी की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक का अजीबो-गरीब हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब 4 घंटे तक वहां बैठकर हंगामा करता रहा।

जानकारी के मुताबिक, युवक बार-बार युवती से शादी कराने की मांग कर रहा था। उसने चेतावनी दी कि यदि उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

बताया जा रहा है कि जिस युवती को लेकर युवक टावर पर चढ़ा था, उसने पहले ही शादी से साफ इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं, युवती ने युवक के खिलाफ बेवजह परेशान करने और छेड़छाड़ की शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा गया।

See also  साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड निकला पुलिसकर्मी, एसपी के नाम पर बनाया फर्जी ई-मेल आईडी, लोगों से करता रहा अवैध वसूली, SP ने किया बर्खास्त

खास बात यह रही कि यह पूरा ड्रामा लुंड्रा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करीब 4 घंटे तक चलता रहा। टावर से नीचे उतारने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मामलों में कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी प्रकार का दबाव या हंगामा करने के बजाय कानूनी रास्ता अपनाएं।

Related Articles

Leave a Reply