छत्तीसगढ़

साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड निकला पुलिसकर्मी, एसपी के नाम पर बनाया फर्जी ई-मेल आईडी, लोगों से करता रहा अवैध वसूली, SP ने किया बर्खास्त

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने सायबर अपराध के मामले में एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले एक गंभीर प्रकरण में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ पुलिस आरक्षक हेमंत नायक को गिरफ्तार कर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में आरक्षक पर फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बैंकिंग संबंधित कार्यों में लोगों से अवैध रूप से धन वसूली करने का आरोप सिद्ध हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, 03 जुलाई 2024 को एक शिकायत आवेदन की जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरक्षक हेमंत नायक ने अपनी पूर्व पदस्थापना अवधि के दौरान जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में विभिन्न आवेदकों से खाता फ्रीज-डीफ्रीज कराने के नाम पर पैसे वसूले थे। इसके अतिरिक्त, उसके विरुद्ध इसी प्रकार के अन्य धोखाधड़ी के मामलों में भी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को अपराध पंजीबद्ध कर जांच आरंभ करने के निर्देश दिए गए।

See also  रायपुर में लिफ्ट में फंसीं IAS की पत्नी, बैकअप सिस्टम फेल; दो हाई-प्रोफाइल घटनाओं से सुरक्षा नियमों पर सवाल

थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 670/2025 धारा 166, 419, 409, 384 भादवि एवं 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच में यह भी पता चला कि हेमंत नायक ने पुलिस विभाग की फर्जी पहचान ई मेल (ID) का उपयोग करते हुए संबंधित व्यक्तियों को ठगने का कार्य किया था। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने अपराध को स्वीकार किया कि यह कार्य बलौदाबाजार-भाटापारा पदस्थापना के दौरान किया गया। इसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की जांच विवेचना प्रचलित है। आरक्षक हेमंत नायक के आचरण को पुलिस सेवा के प्रतिकूल एवं गंभीर अपराध मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

See also  जांजगीर-चांपा: 19.75 टन कोयला गबन मामले में फरार कांटा बाबू गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply