छत्तीसगढ़

दो बच्चों को लेकर नदी पार कर रही थी मां, बेटे के साथ बही महिला; बेटी को पुलिस ने बचाया

जगदलपुर


जगदलपुर में रविवार की सुबह एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर नदी पार कर रही थी कि अचानक बहाव में तीनों बह गए। महिला को बहता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बेटी को तो बचा लिया लेकिन मां और बेटे का कहीं भी पता नहीं चला। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम लगातार महिला व बच्चे की तलाश कर रही है।

See also  कैश से भरा बैग लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा तो खुली बड़ी सच्चाई

मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसडीओपी भानपुरी घनश्याम कामड़े ने बताया कि रविवार की सुबह भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बाकेल निवासी एक महिला अपनी सात वर्षीय बेटी व 2 वर्षीय बेटे को लेकर मारकंडी नदी को सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच पार कर रही थी। तभी अचानक से महिला के हाथ से बेटी छूट गई, जिसके बाद नदी के पास खड़े कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

See also  सिर पर ईंट से वार कर युवक की हत्या, खैरपुर गांव में रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी

जिसके बाद पुलिस के साथ ही नगर सेना की एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई। जिसके बाद बेटी को खोज निकाला गया, लेकिन मां और बेटे का कहीं भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफ टीम लगातार महिला व बेटे की तलाश कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर की कार्यकारिणी भंग, नई कार्यकारिणी के संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही यह बात…

Related Articles

Leave a Reply