छत्तीसगढ़

शराब के नशे में मिला मंत्री राजवाड़े का जेठ, थाने में हेड-कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कराने की धमकी दी video…

अंबिकापुर। शराब के नशे में धुत्त एक युवक पुलिसवालों से भिड़ जाता है। उस युवक को छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रिश्तेदार बताया जा रहा है।  वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने अम्बिकापुर के नया बस स्टैंड में शराब के नशे में हंगामा करते हुए उक्त युवक को पकड़ा था। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पुलिस चौकी लाए जाने के बाद भी उक्त युवक मंत्री का धौंस दिखाता नजर आ रहा है। 

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

पुलिसवालों पर झाड़ने लगा रौब

मिली जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त की देर रात को बस स्टैंड में एक युवक के हंगामा करने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस जब वहां पहुंची तो युवक हंगामा करता मिला। खास बात यह रही कि, पुलिस ने जब उसे हंगामा करने से मना किया तो उन पर ही खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताकर युवक पुलिसवालों पर भी भड़कने लगा। 

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

पुलिस वीडियो पर मौन

हालांकि इस वीडियो को लेकर सरगुजा पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। शराबी युवक को महिला बाल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रिश्ते में जेठ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, उसका नाम राजू राजवाड़े है। 

Related Articles

Leave a Reply