रायपुर

सड़क हादसा: एनएच 30 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

रायपुर

रायपुर-धमतरी रोड एनएच 30 के दरबा के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा। यहां पर उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। तीनों मृतक एक ही परिवार के थे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बस ड्रायवर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के तीन लोग बाइक में सवार होकर राजिम से अपने ग्राम पंचायत दरबा जा रहे थे। इस दौरान शाम साढ़े चार बजे धमतरी से रायपुर आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों बुरी तरह से घायल हो गए। मृतकों में बलराम पिता बलभद्र गोस्वामी, गजेंद्र पिता यशवंत गोश्वामी और पुरुषोत्तम पिता गोवर्धन गोस्वामी है। तीनों दरबा ग्राम के रहने वाले है। फिलहाल तीनों के शव का पोस्टमार्टम कर मामले की जांच बिरेझर चौकी थाना कुरूद पुलिस के द्वारा की जा रही है।

See also  शास्त्री नगर में चार मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत; कई वाहन जलकर खाक

Related Articles

Leave a Reply