रायगढ़

कब्र से निकली गई महिला की लाश, लापता महिला अपने ही घर में थी दफन! पढ़े पूरी खबर…

रायगढ़

रविवार को रायगढ़ पुलिस को एक महिला की गुमशुदगी के मामले में अहम सुराग मिला है। पुलिस महिला की गुमशुदगी का पता लगाने के लिए उसके घर की तलाशी ले रही थी। जहां पुलिस को ऐसे कुछ निशान मिले जो पुलिस को उस गुमशुदा महिला की लाश तक ले गए। घटना रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर क्षेत्र की है।

रविवार के इस पूरे सनसनीखेज मामले में रायगढ़ नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा ने RIG24 को बताया कि घटना चक्रधर नगर क्षेत्र के माझापारा बड़े अतरमुड़ा की है। 2 दिन पहले मृतिका कालिका यादव की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने उसकी बहन चक्रधर नगर थाने आई थी। गुमशुदा महिला मूल रूप से जशपुर जिले के कुनकुरी की रहने वाली थी। उसने बताया कि उसकी अपनी गुमशुदा बहन से तीन हफ्तों से बात नहीं हो पाई है। उसके घर पर ताला लटका हुआ है। उसे इस मामले में कुछ अनहोनी की आशंका है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।

See also  12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप

पुलिस को मृतिका की बहन ने बताया था कि उसकी एक घर की चाबी उसके पास है। जिसके बाद जांच के लिए आज मृतका की बहन की उपस्थिति में उनके घर का दरवाजा खोला गया। घर के अंदर पुलिस को कुछ ऐसे निशान मिले जो उसके घर के सामने की मिट्टी की तरफ ले जा रहे थे। पुलिस ने उस जगह की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस को कुछ मानव शरीर के कुछ भाग बाहर दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने अंदर लाश होने की आशंका से कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोदना शुरू किया। खुदाई में पुलिस को उस गुमशुदा महिला कालिका यादव की लाश मिली। महिला की लाश की शिनाख्ती उनके कुनकुरी में रहने वाले उसके पुत्र ने की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को लगता है कि पोस्टमार्टम के बाद इस मामले की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

See also  12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप

इसके साथ ही पुलिस को इस मामले में और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी है जो कहीं ना कहीं हत्या और कातिल की तरफ इशारा कर रही है। पुलिस को पता चला कि यहां किराए पर एक अन्य शादीशुदा पुरुष के साथ रहती थी। जिसका नाम खगेश्वर यादव और अजय यादव था। जो महिला के ही मूल निवास कुनकुरी जसपुर का रहने वाला था। इस बात की जानकारी कुनकुरी में रहने वाले उनके परिवार वालों को भी थी। पूछताछ में मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि पिछले 3 हफ्तों से भी ज्यादा समय से इन दोनों को मोहल्ले में किसी ने नहीं देखा है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस व परिवार वाले प्राइम सस्पेक्ट महिला के साथ रहने वाले शादीशुदा पुरुष खगेश्वर यादव और अजय यादव को मान रही है। आरोपी ने महिला के साथ इस प्रकार की किसी भी घटना होने का जिक्र तक भी किसी से नहीं किया है। परिजनों से साझा नहीं की है। जो और भी संदेह पैदा करता है। पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी भी महिला के बहन के द्वारा ही दी गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। जिसके सभी ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होने और मामले के मुख्य संदेही अजय यादव हिरासत में पूछताछ के बाद मामले की सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। अभी फिलहाल रायगढ़ पुलिस मुख्य आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

See also  12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप

Related Articles

Leave a Reply