छत्तीसगढ़

2 बच्चों की हथियार से काटकर निर्मम हत्या, कमरे में लटकी मिली मां की लाश

अमेठी

उत्तर प्रदेश के अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में 2 बच्चों की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. उनकी मां का कमरे के अंदर ही फांसी के फंदे पर लटका शव मिला है. बच्चों की हत्या के बाद मां के फांसी पर लटकने के कयास लगाए जा रहे हैं. शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर गांव का मामला है. पुलिस ने बताया कि कुकहा रामपुर गांव में मंगलवार सुबह एक 28 साल की महिला और उसके दो बच्चे अपने घर के अंदर मृत पाए गए. मृतकों की पहचान शीतल, उनके बेटे नितेश (4) और बेटी निधि (6) के रूप में हुई है.

See also  स्कूल के बाहर खूनी संघर्ष : 11वीं कक्षा के दो छात्रों में चाकूबाजी, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

पुलिस ने कहा कि महिला अपनी 65 साल की सास के संग साथ गांव में रहती थी जबकि उसका पति धर्मराज सरोज लखनऊ में काम करता है. बताया गया कि सुबह शीतल ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों की मदद से उसकी सास ने दरवाजा तोड़ दिया. इसके बाद देखा गया कि बच्चों के शव धारदार हथियार से कटे पड़े हुए थे और महिला का शव कमरे में छत से लटका मिला.

See also  मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: 50 फीट तक घसीटने से मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 घंटे किया चक्काजाम

इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है. अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि स्वयं महिला ही अपने बच्चों की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटक गई, या किसी और ने घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस अधीक्षक (SP) एलमारन जी ने कहा कि शुरुआती तौर पर यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

See also  सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.45 करोड़ का 209 किलो गांजा और ट्रेलर जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply