छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा में मोबाइल चोरी कर PhonePe से ₹16,700 की निकासी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा: थाना पामगढ़ पुलिस ने एक त्वरित कार्रवाई में मोबाइल चोरी कर PhonePe के माध्यम से ₹16,700 की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी संजीव उर्फ संजू भास्कर (उम्र 32 वर्ष), निवासी मेउ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 318, 238 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

घटना 2 मार्च 2025 की सुबह की है, जब प्रार्थी रामसत्ता अपने साथी संजीव के साथ मेउ स्थित मारुति चौक में बैठा था। बाद में घर पहुंचने पर उसने पाया कि उसका मोबाइल फोन जेब से गायब है। अगले दिन सिम चालू कराने पर यह पता चला कि उसी नंबर से PhonePe के माध्यम से ₹16,700 की निकासी की जा चुकी है।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक मनोहर सिन्हा की टीम ने त्वरित जांच करते हुए उस ग्राहक सेवा केंद्र तक पहुंच बनाई, जहां से रकम निकाली गई थी। केंद्र संचालक से पूछताछ के बाद पुष्टि हुई कि आरोपी संजीव द्वारा ही पैसे की निकासी की गई थी।

आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकारते हुए बताया कि उसने चोरी किया मोबाइल नदी में फेंक दिया और नकदी को खाने-पीने में खर्च कर दिया। पुलिस ने ₹1,000 शेष रकम बरामद करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

Related Articles

Leave a Reply