बिलासपुर

बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर पलटी कार, बाल-बाल बचे युवक

बिलासपुर। यदुनंदन नगर में गली में चल रही कार मकान के सिढ़ियों में चढ़कर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे खड़े युवक बाल-बाल बच गए। इसके बाद युवकों ने कार के अंदर बैठे लोगों को निकाला। दुर्घटना में कार सवार लोगों को मामूली चोटे आई है।

रायपुर में रहने वाले कुछ लोग कार से रिश्तेदारों के घर यदुनंदन नगर आए थे। मंगलवार की सुबह वे खरीदारी के लिए बाजार में निकले थे। ख्वाजा आटो सेंटर के सामने कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान की सिढ़ियों में चढ़ गई। इसके बाद कार वहीं पर पटल गई। इस बीच कार के चालक ने बगल से निकल रहे स्कूटी सवार युवकों को भी टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार भी गिर गए।

अचानक हुई घटना से आसपास के लोग भागने लगे। वहीं, कुछ युवकों ने पास जाकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इधर कार पलटने से सड़क में भी जाम लगने लगा। लोगों ने किसी तरह कार को सीधा किया। इसके बाद कार सवार लोग वहां से चले गए। घटना की शिकायत किसी ने थाने में नहीं की है।

See also  CBI का छापा : कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर पहुंची टीम, CGPSC घोटाले मामले की चल रही जांच

कार सवार लोगों ने कुछ भी बताने से किया इंकार

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी। हादसे में कार सवार लोगों को ही मामूली चोटे आई थी। आसपास के लोगों ने कार सवार से पूछताछ की। इस पर वे टालमटोल कर रहे थे। दुर्घटना में किसी को चोटे नहीं आने के कारण लोगों ने भी उनकी मदद करते हुए जाने दिया।

Related Articles

Leave a Reply