रायपुर

रायपुर के हॉटल में पकड़ाई रशियन कॉलगर्ल.. साथ मे दो और…

रायपुर : थाना तेलीबांधा क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार पर कार्यवाही की गई है, जानकारी के मुताबिक मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई, कि एक ब्रोकर द्वारा देह व्यापार हेतु प्रदेश के बाहर से 3 लड़कियाँ बुलाकर अग्रसेन धाम मोड़ स्थित वी डब्ल्यू कैन्यान होटल में रुकाया गया है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. ललिता मैहर एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व उपपुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस टीम द्वारा सूचना की तस्दीक कर सूचना सही पाये जाने पर, वी डब्ल्यू कैन्यान होटल में जाकर चेक किया गया। चेकिंग कार्यवाही के दौरान 03 अलग-अलग कमरों में 03 महिलायें जिनमें से 01 महिला उज्बेकिस्तान (रशियन) तथा 02 महिला पंजाब की निवासी उपस्थित मिले। महिलाओं से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि एक दलाल द्वारा उन्हें होटल में बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

जिस पर आरोपी दलाल टिकरापारा निवासी धरम उर्फ़ राहुल के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 727/22 धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी दलाल फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वी डब्ल्यू कैन्यान होटल के मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है। उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा हाल ही में जारी किये गये आदेश का पालन करते हुए महिलाओं के विरूद्ध कार्यवाही नही की गई है, तथा महिलाओं को साक्ष्य सूची में शामिल कर उनका बयान लिया जा रहा है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply