छत्तीसगढ़रायपुर

ज्वेलर्स दुकान में लगी भीषण आग, आधी रात में मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब नाकोड़ा ज्वेलर्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जिसमें आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि कुछ ही देर में दुकान के बगल में स्थित चार अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

See also  आकाशीय बिजली गिरने से 10 वर्षीय बालक की मौत, त्योहार के दिन घर में पसरा मातम

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ज्वेलर्स शॉप में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply