रायपुर

राजधानी में सराफा दुकान में बड़ी चोरी, 2 करोड़ रुपये के हीरे जेवरात समेत 3 लाख नगदी ले उड़ा चोर

रायपुर

सोमवार को सदर बाजार इलाके में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। दुकान से 2 करोड़ रुपये के हीरे जेवरात पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया है। इसके अलावा आरोपी 3 लाख रुपये नगद भी ले गए है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और सराफा कारोबारियों की भीड़ जमा हो गई। इस वारदात के पीछे नगीना जेम्स शॉप में काम करने वाले एक युवक प्रकाश पर शक है, जो घटना के बाद से फरार है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

रविवार को दिन भर सदर बाजार का नाहटा मार्केट पूरी तरह से बंद था। सोमवार को जब दुकान के मालिक दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर की तरफ कुछ दराज खुले हुए मिले। बेशकीमती हीरे और दूसरे नग रखने वाले दराज का लॉक भी खुला हुआ था। इसके साथ ही कैश का लॉकर भी खुला मिला। सराफा कारोबारी एसोसिएशन के प्रमुख हरख मालू ने बताया कि अब तक स्टॉक की जांच और कैश के हिसाब-किताब से 3 करोड़ रुपए के हीरे- जवाहरात और 3 लाख कैश गायब है।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

नगीना जेम्स में काम करने वाला प्रकाश मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है। घटना के बाद से ही वह फरार है और फोन पर भी उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। कुछ दिन पहले ही नगीना जेम्स के मालिक ने उसे काम पर रखा था। दुकान के अलावा वह दुकान मालिक के घर पर भी आया-जाया करता था। कहां क्या रखा है और किस सामान की कीमत कितनी है प्रकाश यह अच्छी तरह से जानता था।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

Related Articles

Leave a Reply