छत्तीसगढ़

रायपुर की प्रांजलि ने जीता अनिल कपूर का दिल : बस्तर कला से सजा परिधान देख चौंके, सोनम संग काम करने का रखा प्रस्ताव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला की झलक जब राष्ट्रीय टेलीविजन के मंच पर दिखी, तो अनिल कपूर भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ में रायपुर की प्रतिभागी प्रांजलि अपने बस्तर कला से प्रेरित परिधान के जरिए मेजबान का ध्यान खींचती नजर आईं। उनकी रचनात्मकता से प्रभावित होकर अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर को फोन किया और प्रांजलि के साथ काम करने की संभावना पर बात की।

शो के ‘ग्रेट इंडियन बुद्धि लीग’ विशेष एपिसोड में प्रांजलि ने बताया कि उनके परिधान की प्रेरणा करीब 4,000 साल पुरानी बस्तर कला से जुड़ी है। पारंपरिक कला को आधुनिक फैशन में जगह देने की उनकी कोशिश ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध कलात्मक विरासत को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया। प्रांजलि के हुनर की सराहना करते हुए, अनिल कपूर ने सोनम से कहा कि, सोनम, आप फ्यूचर में कभी भी प्रांजलि जी के साथ कोलैबरेट करना चाहेंगी, तो खुशी की बात होगी। उन्होंने आगे कहा कि, यह ब्यूटीफुल है और जो इनका आर्ट है, वह कमाल का है।

See also  नहर में बह रहा था गांजा!, एक के बाद एक 17 पैकेट किए पुलिस ने बरामद…

रायपुर और छत्तीसगढ़ के दर्शकों के लिए यह पल खास रहा। अपने प्रदेश की कला को फैशन से जोड़ने वाली प्रांजलि को न केवल अनिल कपूर की सराहना मिली, बल्कि सोनम कपूर के साथ संभावित सहयोग की बात भी उठी। हालाँकि, फिलहाल किसी सहयोग की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अनिल कपूर के इस खास कदम ने शो में प्रांजलि के सफर को एक यादगार पल जरूर दे दिया। देखिए ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

Related Articles

Leave a Reply