छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

भीषण सड़क हादसा, स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

जांजगीर चांम्पा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर देखने को मिला है। पामगढ़ की सिंचाई कॉलोनी के पास दो स्कूटियों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला सोनमती की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला सोनमती किसी काम से शिवरीनारायण जा रही थीं। इसी दौरान जब वह पामगढ़ की सिंचाई कॉलोनी के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रही एक स्कूटी ने लापरवाहीपूर्वक उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतका सोनमती पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सिल्ली की रहने वाली थीं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क पर लापरवाही और यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  राशन लेने ओरछा गए ग्रामीणों का ट्रैक्टर पलटा, 3 की दर्दनाक मौत, 22 घायल

Related Articles

Leave a Reply